जिले के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र को हुई अपूरणीय क्षति, महापरिवार ने बताया अपना अभिभावक
बेगूसराय, 11 जून 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के जाने-माने जनरल फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. लाल के असामयिक निधन पर श्री चित्रगुप्त महापरिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। महापरिवार के पदाधिकारियों ने उनके निधन को चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महापरिवार के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा ने कहा कि डॉ.एस.के. लाल का परिवार को सदैव संरक्षण, समर्थन और सहयोग मिलता रहा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से श्री चित्रगुप्त महापरिवार ने अपना एक अभिभावक खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं महासचिव सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. एस.के. लाल जिले के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों में से एक थे। उन्होंने उस दौर में भी हृदय रोगियों का सफल इलाज किया, जब जिले में हृदय रोग की जांच के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध नहीं थीं। अपने अनुभव, ज्ञान और चिकित्सा कौशल के बल पर उन्होंने हजारों मरीजों को नया जीवन दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. लाल का निधन न केवल चिकित्सा जगत बल्कि सामाजिक क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनका जीवन समाज सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक रहा है।
शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक अनिल कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा, सहदेव अम्बष्ठा, कुमुद किशोर सिन्हा, रास बिहारी शरण, प्रेम प्रकाश सिन्हा, मृत्युंजय सिन्हा, रत्नेश कुमार सिन्हा, अंजनी शरण, संजय कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, ज्ञान प्रकाश, पुनिल कुमार सिन्हा सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग शामिल थे।





Total views : 89870