21 अक्टूबर 2026 | बेगूसराय। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार को बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर नगर निगम स्थित श्रीकृष्ण चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के राष्ट्रसेवा, औद्योगिक विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थे। कार्यक्रम में पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, उपमेयर अनिता राय, जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, वार्ड पार्षद उमेश राय, राजकुमार गुप्ता, शगुफ्ता तज्वर, सुनीता देवी, पवन कुमार शर्मा, पुष्कर प्रसाद सिंह, ललन कुमार, सुशील कुमार राय, अधिवक्ता राजीव कुमार मुन्ना सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।





Total views : 112519