ननिहाल पहुंचीं न्यायाधीश ने बचपन की यादें कीं साझा, बेगूसराय से अपने आत्मीय संबंधों को किया याद
बेगूसराय, 19 अक्टूबर 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ अग्रवाल समाज बेगूसराय की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर को श्री अग्रसेन धर्मशाला में प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। अपने ननिहाल के भ्रमण पर बेगूसराय पहुंचीं न्यायाधीश का समाज के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।ज्ञात हो कि न्यायाधीश श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल स्वर्गीय गुल्लन बाबू अग्रवाल की नातिन हैं। बेगूसराय आगमन के दौरान अग्रवाल समाज के सदस्यों ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समाज के संरक्षक आलोक कुमार अग्रवाल एवं ट्रस्टी कृष्ण मोहन अग्रवाल ने उन्हें सम्मान प्रदान किया, जबकि समाज के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
बचपन की यादों में खोईं न्यायाधीश: सम्मान समारोह के दौरान न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने बेगूसराय की धरती पर बिताए अपने बचपन के दिनों को भावपूर्ण ढंग से याद किया। उन्होंने अपने ननिहाल और बेगूसराय से जुड़े आत्मीय संबंधों को साझा करते हुए अग्रवाल समाज की ओर से मिले सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के सचिव अशोक अग्रवाल सहित संदीप कुमार, अलभ्य नारायण अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कल्याणेश अग्रवाल, संदीप नारायण, टॉली अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राकेश चंद्र अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, कुंदन अग्रवाल, गोपाल चंद अग्रवाल, साकेत अग्रवाल और सुश्री चेरी अग्रवाल सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक सम्मान और बेगूसराय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों का साक्षी बना। अग्रवाल समाज के सदस्यों ने न्यायाधीश के आगमन को समाज के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़, बेगूसराय।





Total views : 112376