बेगूसराय | 14 अक्टूबर 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी समर्थित प्रत्याशी रामदेव राय की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को पावर हाउस रोड स्थित ब्रह्मदेव राय भवन, पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश यादव ने की। इसमें माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विभूतिपुर विधायक अजय कुमार तथा शशिकांत राय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील: बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने पार्टी जिला कार्यालय ब्रह्मदेव राय भवन के नवनिर्माण कार्य शुरू होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने जिला कमेटी के सदस्यों से व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर अभियान चलाकर कोष संग्रह करने की अपील की, ताकि भवन निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।वर्तमान विधान परिषद चुनाव के संदर्भ में उन्होंने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता शिक्षकों से संपर्क अभियान तेज करने और पार्टी समर्थित प्रत्याशी रामदेव राय के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करने का आह्वान किया।
सभी प्रखंडों में बनेगी 10-10 साथियों की कमेटी: बेगूसराय के पूर्व विधायक एवं माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंह ने चुनाव अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में 10-10 साथियों की कमेटी गठित करने का प्रस्ताव रखा। इन कमेटियों की जिम्मेदारी प्रत्याशी रामदेव राय के समर्थन में अभियान चलाने और बेगूसराय जिले से अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के प्रयास की होगी। बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही जिले के सभी बूथों पर चुनाव अभियान प्रभारी नियुक्त किए गए।
16 अक्टूबर को पटना में प्रदर्शन का आह्वान: बैठक में जिला सचिव रत्नेश झा ने 16 अक्टूबर को छात्र एवं युवा संगठनों की ओर से पटना में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) और जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने का आह्वान किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
बैठक में ये नेता रहे मौजूद: बैठक में पार्टी राज्य कमेटी सदस्य कुमार विनिताभ, रामभजन सिंह, विद्यानंद यादव, अंजनी कुमार सिंह, दयानिधि चौधरी, रामविलास सिंह, रामबहादुर महतो सुमन, रामजी पासवान, सुरेश पासवान, जय गणेश चौरसिया, अवध किशोर चौधरी, जय प्रकाश यादव, अजय यादव, रामशंकर यादव, देवदत्त कुमार वर्मा, बिपीन कुमार, सुरेन्द्र साह, विनोद चौधरी, दुलीचंद यादव और किशन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
–







Total views : 112041