बेगूसराय | 12 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के इच्छुक कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय की ओर से कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
लोक कला, संगीत और नृत्य को मिलेगा मंच: राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है। मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोक कला, संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विधाओं को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से स्थानीय सहित अन्य प्रतिभावान कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
कहां और कैसे करें आवेदन? इच्छुक कलाकार अपना संपूर्ण परिचय और संबंधित कला विधा की विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन कला एवं संस्कृति कार्यालय, गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कलाकार अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। ई-मेल: dacobegusarai@gmail.com आवेदन में कलाकार का व्यक्तिगत परिचय तथा उनकी कला विधा से संबंधित आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य है।
15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन: कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय ने इच्छुक कलाकारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर दें। प्राप्त आवेदनों के आधार पर राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए कलाकारों की सहभागिता पर विचार किया जाएगा।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की अपील: यदि आप लोक कला, संगीत, नृत्य या किसी अन्य सांस्कृतिक विधा से जुड़े हैं, तो अपनी प्रतिभा को मंच देने के इस अवसर के लिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।





Total views : 111827