बेगूसराय, 18 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्याय मंडल अजीत कुमार शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार और जिलाधिकारी रिची पांडेय ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष सहित बेगूसराय न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर: न्यायमूर्ति अजीत कुमार के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया।न्यायमूर्ति ने न्याय मंडल परिसर में प्रस्तावित फव्वारा एवं लेडी जस्टिस की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। साथ ही नवनिर्मित सुरक्षा कक्ष एवं वॉशरूम का उद्घाटन भी किया।
न्यायालयों, कार्यालयों और अभिलेखागार का निरीक्षण: इसके बाद निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने बेगूसराय मुख्यालय स्थित विभिन्न न्यायालयों, कार्यालयों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय की व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर निगम के उपनगर आयुक्त तथा बेगूसराय न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रेलवे कोर्ट बरौनी और तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय का भी किया निरीक्षण: दोपहर में न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने रेलवे कोर्ट, बरौनी का निरीक्षण किया। बरौनी रेलवे पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद वे तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रस्तावित अनुमंडलीय न्यायालय की भूमि का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही तेघड़ा अनुमंडल न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठकशाम को जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनीष उपस्थित रहे। पूरे निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, जिला वकील संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो, दोनों संघों के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण तथा लोक अभियोजक मौजूद रहे। पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार का यह तीन दिवसीय दौरा बेगूसराय न्याय मंडल की न्यायिक व्यवस्था, अधोसंरचना और प्रशासनिक कार्यों के निरीक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की नजर बेगूसराय से जुड़ी महत्वपूर्ण न्यायिक, प्रशासनिक और जनहित की खबरों पर लगातार बनी हुई है।







Total views : 106646