बेगूसराय । 13 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्य
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) का आठ
वां तेघरा अंचल सम्मेलन रविवार को ओमर हाई स्कूल में आयोजित किया गया। सम्मेलन से पहले तेघरा अंचल परिषद कार्यालय से जुलूस निकाला गया, जो ओमर हाई स्कूल पहुंचा। यहां झंडोत्तोलन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसके बाद कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए और वर्ष 2022 के पिछले अंचल सम्मेलन से अब तक की गतिविधियों और घटनाओं को याद करते हुए शोक प्रकट किया गया।
शिक्षा और देश के विकास पर हुई चर्चा: सम्मेलन में AISF के पूर्व महासचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि AISF की स्थापना 1936 में उस समय हुई थी, जब देश गुलाम था। संगठन के लोगों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज देश के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। AISF नेता अनिल अंजान ने कहा कि संगठन के छात्र देश और शिक्षा के विकास के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस मौके पर CPI तेघरा अंचल मंत्री सनातन प्रसाद सिंह और किसान नेता दिनेश सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया।
नई अंचल कमेटी का गठन: सम्मेलन में नई अंचल कमेटी का गठन किया गया। किशन भारद्वाज को अंचल सचिव, मो. तौसीफ को अध्यक्ष, दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, विपुल कुमार को सह सचिव और अभिनव कुमार राजा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सम्मेलन में कुल 31 सदस्यीय अंचल परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में रवीन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, चिंटू, मनी भूषण सिंह, जुलूम सिंह, अरुण यादव, AISF जिला सचिव मो. हसमत उर्फ बालाजी, प्रिंस कुमार और मो. सिराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रिंस कुमार, किशन भारद्वाज और मो. सिराज ने की। इस दौरान नीरज कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार, अमित कुमार, छोटू कुमार, मो. वसीम, अमन कुमार, मो. जैद, सुनील कुमार, मो. शहबाज, कुंदन कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
8





Total views : 105982