बेगूसराय, 2 नवंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार सरकार की मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शीला मंडल ने सोमवार को बेगूसराय स्थित जदयू जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। पदयात्रा कार्यक्रम के उपरांत जिला कार्यालय पहुंचीं मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री शीला मंडल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी राम आशीष एवं विपिन, अजय पासवान, भाग्यश्री, शांति देवी, क्रांति कुमारी, हरिनंदन जायसवाल, महिला नेत्री मोनिका कुमारी, अर्चना कुमारी, युवा जदयू जिलाध्यक्ष पंकज कुमार, धर्मवीर कुमार, मुन्ना कुमार एवं छात्र जिला अध्यक्ष श्याम कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। इस मौके पर आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव भी देखने को मिला।







Total views : 114395