दिल्ली । 14 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत का महिला एशिया कप में आठवां खिताब बताया जा रहा है। खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर भी चर्चा रही।भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी बिना भारतीय टीम को ट्रॉफी दिए समाप्त हो गई।
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या हुआ? महिला एशिया कप 2026 की प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सबसे पहले मैच अधिकारियों को मेडल दिए गए। इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को रनर-अप मेडल प्रदान किए गए। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर परवेज महरूफ ने समारोह की मेजबानी की। उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू से बातचीत की और इसके बाद समारोह समाप्त होने की घोषणा कर दी। अटापट्टू को रनर-अप का चेक देने के बाद मोहसिन नकवी मैदान से चले गए। उस समय उनके पास एशिया कप की ट्रॉफी नहीं थी। भारतीय टीम की ओर से नंदनी शर्मा को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। पुरस्कार वितरण से पहले BCCI सचिव देवाजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत भी की।
2025 में भी सामने आया था ऐसा मामला: यह दूसरी बार बताया जा रहा है जब भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार किया। इससे पहले 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप का खिताब जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। 2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। उस मुकाबले में तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए थे। पुरस्कार वितरण के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार अन्य लोगों से लिए थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों को लेकर पिछले कुछ समय से राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव भी चर्चा में रहा है। ऐसे में एशिया कप की प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम के ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले ने एक बार फिर ध्यान खींचा है।






Total views : 106240