बेगूसराय। 15 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में बिहार हंड्रेड जूनियर अंडर-17 और अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। बेगूसराय जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक जूनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 18 सितंबर तक किया जाएगा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने किया। इस अवसर पर बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव के. एन. जायसवाल, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. रंजन चौधरी, सचिव सहित बिहार बैडमिंटन संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। खेल की शुरुआत मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, संघ के जिलाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार चौधरी ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर और बैडमिंटन खेल कर किया।
अंडर-17 और अंडर-19 में होंगे मुकाबले: प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें एकल और युगल दोनों स्पर्धाएं शामिल हैं।पहले दिन पहले राउंड में करीब 60 मैच खेले जाने हैं। समाचार लिखने तक 30 मुकाबले पूरे हो चुके थे। प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
बेगूसराय के चार खिलाड़ियों ने दूसरे राउंड में बनाई जगह: पहले राउंड में बेगूसराय के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इनमें आर्यन राज, रिशू राज, प्रतीक आनंद और अक्षज भारती शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की जीत से स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता के अगले दौर में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। राज्य स्तरीय यह टूर्नामेंट जूनियर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव हासिल करने का अवसर दे रहा है।

मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने बताया कि वर्तमान में राज्यस्तरीय टूर्नामेंट किया जा रहा है। जिसमें 100 लड़के और 25 लड़कियां भाग ले रही है। जल्द ही एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। उनकी योजना है कि बेगूसराय में मैच के दरम्यान खिलाड़ियों के ठहरने की व्यस्था के लिए एक भवन का निर्माण कराया जाएगा। वही पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि खेल आज के समय मे जरूरी है । खेल बच्चों को एक जिम्मेवार और अनुशासित नागरिक बनाता है।







Total views : 106230