बेगूसराय, 16 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन लाभ उपलब्ध कराने और पेंशन प्रकरणों में होने वाली त्रुटियों को कम करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) संतोष कुमार, जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं उप महालेखाकार ओंकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान वेतन निर्धारण, ACP एवं MACP, पेंशन प्रपत्र तथा अन्य संबंधित मामलों में होने वाली सामान्य त्रुटियों और उनके निराकरण की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पेंशन प्रकरण भेजने से पहले सभी अभिलेखों और प्रपत्रों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया।
कार्यशाला में प्रधान महालेखाकार कार्यालय द्वारा त्रुटियों के कारण लौटाए गए 31 वास्तविक पेंशन मामलों का विश्लेषण भी किया गया। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने पेंशन मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन पर जोर दिया, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को अनावश्यक परेशानी न हो।






Total views : 106428