बेगूसराय। 5 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को विनम्रता को जीवन का महत्वपूर्ण गुण बताते हुए कहा कि “विद्या ददाति विनयम्” के सूत्र वाक्य से सभी को सीख लेनी चाहिए।
प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आज समाज में विनम्रता का अभाव देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है कि शिक्षक विद्यार्थियों को जो शिक्षा दे रहे हैं, उसमें कहीं न कहीं कोई कमी रह जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्ति में संस्कार, अनुशासन और विनम्रता का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि देश आज लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और इसमें शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से ही देश को नई दिशा मिलती है।
वहीं, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जी.पी. शुक्ला ने कहा कि शिक्षा ही किसी देश को महान बनाती है। शिक्षित और संस्कारवान नागरिक ही समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
प्राध्यापकों एवं चिकित्सकों को किया गया सम्मानित: शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी सहित सभी प्राध्यापकों एवं चिकित्सकों को उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. जी.पी. शुक्ला, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. रमन रंजन, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. नंद कुमार साहनी, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रामनंदन साहनी, डॉ. सुल्ताना प्रवीण, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी, डॉ. किश्वर सुल्तान, डॉ. राम सागर दास एवं डॉ. उर्वशी सिन्हा समेत अन्य प्राध्यापक एवं चिकित्सक शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम: समारोह के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न वर्षों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक-शिष्य संबंध, शिक्षा एवं संस्कार के महत्व को भी दर्शाया। आयोजन को सफल बनाने में अखिलेश कुमार, राजकुमार, प्रभात कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, विशाल कुमार, रितेश कुमार, ऋषि कुमार, स्नेहा कुमारी, कशिश, शालू, शिवांगी, अनामिका, रौनक, सृष्टि, तुबा आयशा, अमीषा, शारदा, तृप्ति, पुष्पांजलि एवं खुशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।





Total views : 104262