बेगूसराय में राजद का सम्मान समारोह, मोहित यादव ने कहा—कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूत होता है संगठन
बेगूसराय। 6 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में रविवार, को बेगूसराय शहर स्थित एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजद के जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष, महानगर पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मोहित यादव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही सांसद और विधायक निर्वाचित होते हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा संगठन के लिए घातक होती है। उन्होंने सभी साथियों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय का झंडा बुलंद करने का आह्वान किया।
सम्मानित होने वालों में महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, सुधीर कुमार सिंह, हरे राम महतो, संजय कुमार सुमन, मनोज यादव, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला महासचिव सुरेंद्र पासवान, कमल किशोर यादव, शशिभूषण यादव, अर्जुन यादव, वीरेंद्र यादव, डॉ. राम कैलाश महतो, जिला सचिव सरस्वतीचंद्र ठाकुर, सैयद हिफजुर रहमान, मोहम्मद साजिद मोमिन, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, विजय सिंह कुशवाहा, राज्य प्रतिनिधि मोहम्मद जाहिद अफसर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव प्रो. मोतीलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष बहादुर यादव शामिल रहे।इसके अलावा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, अमरजीत सहनी, गंगाराम महतो, सुरेश यादव, रणधीर वर्मा, सुनील यादव, अब्दुल जब्बार, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं प्रभु यादव, नगर अध्यक्ष रणजीत राम एवं मदन चौधरी, श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामानंद प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंभू महतो, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बूटन साह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन पासवान, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, महानगर महिला राजद अध्यक्ष रीना जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव एवं सीताराम महतो, महानगर प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, महानगर सचिव संतोष कुमार अधिवक्ता, महानगर महासचिव नरेश साह, वार्ड अध्यक्ष रामबली यादव, मुखिया चंद्रशेखर यादव, सुमन कुमार, युवा नेता नीतीश कुमार, छात्र नेता महफूज आलम, प्रणव कुमार उर्फ बबलू मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, मनोज यादव, पूनम कुमारी, रंजना मिश्रा, वीरेंद्र यादव, राहुल कुमार, सुरेंद्र कुमार एवं रमेश रजक सहित अन्य साथियों को भी सम्मानित किया गया।







Total views : 104447