बेगूसराय जिला प्रशासन की पहल से शिक्षकों और छात्रों के नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
बेगूसराय में शिक्षा विभाग (बिहार शिक्षा परियोजना) द्वारा प्रकाशित डिजिटल पत्रिका ‘प्रेरणा पुंज’ का लोकार्पण सोमवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, डीपीओ (समग्र शिक्षा) आकाश कुमार सहित संपादकीय टीम मौजूद रही।
जिला पदाधिकारी ने पत्रिका को शिक्षा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल अन्य स्कूलों को भी नवाचार के लिए प्रेरित करेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायक होगी।







Total views : 81740