बेगूसराय | 27 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने मियाचक में 15 वर्षीय अल्पसंख्यक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत कड़ी सजा देने की मांग की है। दिवाकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगाने में केंद्र और राज्य सरकार विफल रही हैं। उन्होंने भाजपा के कुछ नेताओं के बयानों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में समाज और प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी।






Total views : 113306