बेगूसराय | 27 अक्टूबर 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शहर के मियाचक में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर एआईएसएफ के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदर एसडीपीओ-वन प्रशांत कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमरेश कुमार ने जिले में नशे और स्मैक के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं, जिला सचिवमंडल सदस्य सानिया परवीन ने महिलाओं और छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमरेश कुमार, जिला सचिवमंडल सदस्य सानिया परवीन और अंकित कुमार शामिल थे। संगठन के नेताओं ने बताया कि वे पूर्व में पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर चुके हैं।






Total views : 113306