कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर
बेगूसराय | 25 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी, बेगूसराय प्रमंडल का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार, 25 अक्टूबर को चांदनी चौक, विष्णुपुर स्थित सुनैना विवाह भवन के सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन के अवसर पर आयोजित खुले सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के प्रांतीय सचिव फूलदेव यादव ने किया।उद्घाटन संबोधन में फूलदेव यादव ने कर्मचारी विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बेगूसराय प्रमंडल की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर यूनियन के माध्यम से या सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्या रखनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
खुले अधिवेशन की अध्यक्षता बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने की, जबकि मंच का संचालन बिहार के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सह बेगूसराय प्रमंडल के पूर्व प्रमंडलीय सचिव राम रंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सी.पी. कुंवर, दीनानाथ साहू, मिन सार आलम, श्रीकांत राय, सुरेश राय और शंकर राय सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन: अधिवेशन के अगले सत्र में आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें सुशील कुमार को अध्यक्ष और मनीष कुमार को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार किया गया:- अध्यक्ष: सुशील कुमार, डाक सहायक, प्रधान डाकघर, बेगूसराय।- उपाध्यक्ष: नवीन कुमार, रामाश्रय कुमार, मो. इफ्तिकार अहमद और मधु सिंह।- सचिव: मनीष कुमार, उप डाकपाल, गढ़हरा।- सहायक सचिव: रौशन कुमार, पुष्कर कुमार, कौशल किशोर भगत और पवन कुमार चौधरी।- कोषाध्यक्ष: रविकांत कुमार, पासपोर्ट सेवा केंद्र, प्रधान डाकघर, बेगूसराय।- सहायक कोषाध्यक्ष: अनुज कुमार, कार्यालय सहायक, प्रमंडलीय कार्यालय, बेगूसराय।- संगठन सचिव: कुमार मनीष, अनिल कुमार अमृत राज, मृत्युंजय कुमार और दीपक कुमार।- अंकेक्षक: शुभम कुमार, डाक सहायक, बरौनी।
अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। नई कार्यकारिणी से कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई गई।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय





Total views : 113125