एक ईंट और एक रुपये के सिद्धांत को आज भी प्रासंगिक बताया, सामाजिक एकता और कुरीतियों को दूर करने पर दिया जोर
बेगूसराय | 23 अक्टूबर 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की बेगूसराय शाखा की ओर से शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुल्तानिया धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने अपने आराध्य महाराजा अग्रसेन जी का पूजन एवं आरती की। वहीं, समाज की महिलाओं ने सरिता सुल्तानिया और संगीता हिसारिया के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन जी का मंगल पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद तोदी ने अपने संबोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी ने सामाजिक और राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए समाज की नारी शक्ति और युवा शक्ति से आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बच्चों के लिए आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं: जयंती समारोह के अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में अमरनाथ मस्करा ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि विनोद तोदी ने पुरस्कृत किया। एक ईंट और एक रुपये का सिद्धांत आज भी प्रासंगिकशाखा अध्यक्ष पवन मस्कारा ने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक ईंट और एक रुपया’ के सिद्धांत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक सहयोग और समतामूलक व्यवस्था का महत्वपूर्ण उदाहरण है। महाराजा अग्रसेन के समय से जुड़ा यह सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि इस सिद्धांत की भावना को फिर से अपनाने की जरूरत है, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग मिल सके और आम जनता का कल्याण हो।समाज के गणमान्य लोगों की रही भागीदारी: कार्यक्रम में शाखा सचिव प्रदीप केलांका, कोषाध्यक्ष शंभू मेगोटिया, शिव कुमार मस्करा, अशोक मस्करा, नीरज मस्करा, रंजीत अग्रवाल, संतोष मस्करा, प्रेम मेगोटिया, प्रेम प्रकाश रूंगटा, राम मोहन मस्करा और ज्योति शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सम्मेलन की अध्यक्षा रिशा टिबरेवाल के साथ संगीता हिसारिया और सरिता सुल्तानिया की भी सक्रिय भागीदारी रही। मंच संचालन मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रवि रूंगटा एवं महिला सम्मेलन की जेनिस मेगोटिया ने किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में रवि मस्करा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।






Total views : 112880