बेगूसराय, 27 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। इसी क्रम में स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय, बेगूसराय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता महाविद्यालय कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष मोहम्मद अजमल ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का अब तक समाधान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने मांगों के शीघ्र समाधान की अपील करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में धीरज कुमार, राजीव कुमार, अनिल पोद्दार, समीर कुमार, कारी सिंह, कुमार गौरव, रामसेवक कुमार, भानु चौधरी, इकाई संरक्षक संजय किशोर प्रसाद सिंह, प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुंवर, जिला सचिव मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। हड़ताल को महाविद्यालय शिक्षक संघ का भी समर्थन मिला। इस दौरान शिक्षक संघ के सचिव डॉ. नीलेश कुमार, धनंजय कुमार, डॉ. मोहम्मद परवेज तथा इकाई अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार भी धरना स्थल पर मौजूद रहे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। धरना में संविदा कर्मचारियों में टिंकू कुमार, प्रिंस कुमार, राजा कुमार, विकास कुमार, नीतीश कुमार, रूपेश कुमार, कुशाग्र कुमार एवं रौशन कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भी भाग लिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।







Total views : 96626