बेगूसराय, 21 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राज्य सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को सदर प्रखंड की बहदरपुर, शाहपुर और धबौली पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। बहदरपुर में अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, शाहपुर में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर तथा धबौली में अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार, अंचल अधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पूजा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर से पहले बहदरपुर में 52, शाहपुर में 48 और धबौली में 93 आवेदन प्राप्त हुए थे।
शिविर के दौरान भी बड़ी संख्या में आवेदन लिए गए, जिनका ऑनलाइन पंजीकरण कर संबंधित विभागों को भेजा गया। जिला प्रशासन ने सभी आवेदनों के त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया।







Total views : 96077