बेगूसराय, 22 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा 23 जून (मंगलवार) को जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सहयोग शिविर एवं नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों की सुनवाई संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की जाएगी तथा यथासंभव मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में दिनांक 23 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से बरौनी प्रखंड के नींगा एवं मोसादपुर पंचायत, बेगूसराय प्रखंड के अमरौर किरतपुर, रचियाही एवं भैरवार पंचायत, मटिहानी प्रखंड के सफापुर एवं दरियापुर पंचायत, वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर पंचायत, बलिया प्रखंड के मनसेरपुर पंचायत, साहेबपुर कमाल प्रखंड के साहेबपुर कमाल पश्चिम एवं पूर्वी पंचायत, डंडारी प्रखंड के बांक पंचायत, चेरिया बरियारपुर प्रखंड के श्रीपुर पंचायत, खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत पंचायत, छौड़ाही प्रखंड के सावंत पंचायत, बखरी प्रखंड के राटन पंचायत, भगवानपुर प्रखंड के नरहरिपुर, मेहदौली एवं लखनपुर पंचायत, नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर पंचायत, तेघड़ा प्रखंड के बरौनी-2 पंचायत, बछवाड़ा प्रखंड के रानी-2 एवं रानी-3 पंचायत तथा मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम बेगूसराय के वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16, नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 9, 10, 31 एवं 32, नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, नगर परिषद तेघड़ा के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, नगर परिषद बलिया के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12 तथा नगर परिषद बखरी के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12 में नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। चयनित वार्डों में सुबह 10 बजे से शिविर आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़







Total views : 91206