बेगूसराय, 22 जून 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा आयोजित एक दिवसीय नियोजन कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी Airtel Payments Bank (NetAmbit) ने 124 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की। कैंप में कुल 139 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 60 युवाओं का चयन किया गया।कंपनी प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने अभ्यर्थियों को रोजगार अवसर, वेतन, भत्तों एवं कार्य की प्रकृति की जानकारी दी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक माह जॉब कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में भाग लेने की अपील की।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़







Total views : 91206