लखीसराय, बिहार। 22 जने 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के तहत संचालित Programmatic Mapping and Population Size Estimation (P-MPSE) कार्यक्रम के अंतर्गत लखीसराय जिले में उच्च जोखिम समूहों (HRGs) के सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी क्रम में 25 जून 2026 को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में समुदाय सलाहकार समिति (CAC) की प्रथम बैठक आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS), परिधि भारती संस्था, सामुदायिक प्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों की भागीदारी रहेगी। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण कार्य के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों और समुदायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।
क्या है P-MPSE कार्यक्रम?: P-MPSE कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च जोखिम समूहों की वास्तविक संख्या, उनकी उपस्थिति और भौगोलिक वितरण का वैज्ञानिक आकलन करना है, ताकि एचआईवी रोकथाम एवं उपचार सेवाओं की बेहतर योजना बनाई जा सके। इसके तहत जोखिम समूहों की मैपिंग, जनसंख्या आकार का अनुमान, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और संसाधनों के प्रभावी आवंटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गोपनीयता और मानवाधिकारों का रखा जाएगा ध्यान: सिविल सर्जन ने कहा कि यह सर्वेक्षण जिले में एचआईवी रोकथाम कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं जिला एड्स नियंत्रण एवं बचाव इकाई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार राय तथा परिधि भारती संस्था के कार्यपालक निदेशक (मानद) ई. कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान गोपनीयता, सम्मान और मानवाधिकारों के सिद्धांतों का पूर्ण पालन किया जाएगा तथा प्राप्त आंकड़ों का उपयोग केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं और सेवा विस्तार के लिए किया जाएगा। NACO एवं BSACS के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होने वाला यह सर्वेक्षण जिले में उच्च जोखिम समूहों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं HIV सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़







Total views : 91206