बेगूसराय, 22 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रोहित चौधरी ने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान छात्रों और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करे और उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करे।जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस उनके संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







Total views : 96151