बेगूसराय, 22 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के समर्थन में हुए राष्ट्रीय प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। विचार मंच के अध्यक्ष राम पदार्थ यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक से कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक तक मार्च निकाला और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। राम पदार्थ यादव ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, अजय चौधरी, शंभू सिंह, मो. जफर, संजय सम्राट, कमल सहनी, पवन कुमार, मोहित सिंह, सावर कुमार, कुशमेष कुमार, आर्यन कुमार, संटू कुमार, लालबाबू पासवान, कुमार रत्नेश टुल्लू, आनंद प्रेम, राजेश साह, रामभरोस यादव, पंकज पासवान, इम्तियाज, मुन्शी पासवान, दीपक पोद्दार, नीरज तांती, मो. ग़ालिब सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।







Total views : 96150