बेगूसराय, 22 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को बेगूसराय समाहरणालय के समीप कैंटीन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में तथा शिक्षा के निजीकरण, पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी और छात्रों पर कथित दमन के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता DYFI के जिला संयोजक किसान चौधरी ने की। मुख्य वक्ता DYFI के बिहार राज्य अध्यक्ष डॉ. आसिफ अली ने छात्र-युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
प्रदर्शन को DYFI के प्रभारी दयानिधि चौधरी, पूर्व राज्य अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, तेघड़ा अध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव हम्माद फैसल, चिंटू यादव, हिरण कुमारी, राजाराम साह, महबूब आलम और सौरभ मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई।







Total views : 96191