ग्लासगो, 1 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक डाले। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारत ने अब तक 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक जीते हैं और पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है। वहीं 24 पदकों के साथ वेल्स नौवें स्थान पर है।
जूडो और एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे सफल खेल रहे। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में भारत के लिए ऐतिहासिक पहला गोल्ड दिलाया। वहीं हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। हालांकि युवा एथलीट यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। वहीं तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।
मुक्केबाजी में भी भारत का दबदबा देखने को मिला। भारतीय टीम के सभी 10 सेमीफाइनलिस्ट अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गए, जिससे भारत के लिए कम से कम 10 रजत पदक पक्के हो गए हैं। अब फाइनल मुकाबलों में कई स्वर्ण पदकों की उम्मीद भी बढ़ गई है।
9वें दिन भारत के पदक विजेता
🥇 अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)🥇 हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)🥈 यामिनी मौर्य – जूडो (महिला 57 किग्रा)🥈 नीरज चोपड़ा – जैवलिन थ्रो🥉 यशवीर सिंह – जैवलिन थ्रो🥉 तेजस्विन शंकर – डेकाथलॉन
भारत के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से आगामी मुकाबलों में पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। खासकर बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबलों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।







Total views : 97442