जमुई। 3 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
दधीचि देहदान समिति के तत्वावधान में सोमवार को जमुई में अंगदान, नेत्रदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार, स्वामी निरंजनानंद योग केंद्र के प्रधान स्वामी आत्मस्वरूप, समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा तथा समाजसेवी प्रकाश कुमार भगत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने गांधी पार्क से कचहरी चौक तक आंखों पर काली पट्टी बांधकर पदयात्रा की। इसके बाद आयोजित सभा में नेत्रहीन मनोज (जमुई), विजय साव (महादेव सिमरिया) और फूलो देवी को राशन किट एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप केशरी ने कहा कि ब्लाइंड वॉक का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूक करना तथा दृष्टिबाधित लोगों की कठिनाइयों का एहसास कराना है। मुख्य संरक्षक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि जीते-जी रक्तदान और मृत्यु के बाद अंगदान व नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समाजसेवी प्रकाश कुमार भगत ने अधिक से अधिक लोगों से अंगदान का संकल्प लेने की अपील की। वहीं सचिव दिलीप साह ने मेडिकल शिक्षा के लिए अधिक देहदान की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम को शंभू कुमार, शंकर साह, महेश केशरी, कुंज बिहारी बंका, चंद्रकांत भगत, चंद्रदेव सिंह, शिवदानी बरनवाल, शिवशंकर साहू, श्रीकांत जी, अजीत कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, चक्रधारी बरनवाल, मो. मोती उल्लाह, राजा राम केशरी, डॉ. बी. मोदी एवं डॉ. निरंजन कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भाग लेकर अंगदान, नेत्रदान और देहदान का संकल्प लिया।







Total views : 97980