बेगूसराय | 3 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालय परिसर में 2 अगस्त को फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं जिले के प्रख्यात शिक्षाविद, कोऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. विश्वनाथ सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रो. डॉ. विश्वनाथ सिंह के निधन से जिले ने शिक्षा जगत का एक अनमोल व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किए। उनके शालीन, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व ने उन्हें समाज के हर वर्ग में सम्मान दिलाया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने को ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजकिशोर सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष अजीत कुमार, रामपदारथ यादव, बिनोद महतो, जितेंद्र कुमार, विमल झा, मो. जफर, नारायण सिंह, रामानंद सिंह, श्रीकांत राय, विजय सिंह, अजय चौधरी, पंकज शिशु, संजीव सिंह, रुचि सिंह, अंजली पासवान, जय प्रकाश गुप्ता, धर्मराज साहनी, सावर कुमार, आर्यन राज, चंदन कुमार, मोहित सिंह, कुष्मेश शांडिल्य, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, राजेश शाह, सिंटू कुमार, प्रभांशु विट्टू, अमित शाह, आनंद कुमार, डॉली सिन्हा, एमडी आदिव, एमडी आयाज, राहुल राज, आनंद प्रेम, मुंशी पासवान, पंकज पासवान, हीरा झा, एमडी नियाज, अमित कुमार, बबलू सिंह, दीपक कुमार, कुंदन पासवान, विवेक कुमार, नारायण महतो, घूरो राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह ने की, जबकि फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने संचालन किया।








Total views : 97969