बेगूसराय। 18 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में 18 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंडों से 2-2 GNM और ANM को राष्ट्रीय गुणवत्ता यकीन मानक (NQAS) और कायाकल्प योजना की जानकारी दी गई।
NQAS के 8 एरिया ऑफ कंसर्न पर प्रशिक्षण: प्रशिक्षण में NQAS प्रमाणीकरण के 8 एरिया ऑफ कंसर्न, कायाकल्प और बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम राजी, जिला योजना समन्वयक प्रभात कुमार और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. रतिश रमण उपस्थित रहे।
6 माह में 100 स्वास्थ्य संस्थानों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य: जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम राजी ने जिले में 100 स्वास्थ्य संस्थानों का प्रमाणीकरण अगले 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ. रजत आर्यन ने दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता मानकों के पालन को मजबूत करना और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को गति देना रहा।






Total views : 106662