बेगूसराय | 4 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मांग पर विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने बेगूसराय जिले के 34 शैक्षणिक संस्थानों को अपने विधायक निधि से शैक्षणिक उपस्कर उपलब्ध कराए। इस पहल से हजारों छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययन का वातावरण और सुदृढ़ होगा।
एबीवीपी बेगूसराय विभाग ने पिछले कई महीनों से सरकारी शिक्षण संस्थानों में बेंच-डेस्क, बुक शेल्फ सहित आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को लगातार ज्ञापन और पत्र सौंपे थे। संगठन की मांग को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी सर्वेश कुमार ने अपने निधि से जिले के 34 संस्थानों को आवश्यक उपस्कर उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि “शिक्षा समाज की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है और आगे भी जिले के शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”
एबीवीपी बेगूसराय के जिला संयोजक अनुभव आनंद एवं नगर मंत्री सिद्धार्थ कुमार ने इस पहल के लिए एमएलसी सर्वेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि 34 संस्थानों में शैक्षणिक उपस्कर उपलब्ध होना सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है तथा शेष संस्थानों में भी जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।






Total views : 98091