,
बेगूसराय: 19 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बखरी थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 58 वर्षीय आरोपी मनोज केशरी को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर 2026 की शाम की है।
पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। आरोप है कि आरोपी उसे लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद बच्ची ने 18 सितंबर को अपने परिजनों को आपबीती बताई। सामाजिक भय और लोक-लज्जा के कारण परिजनों ने विचार-विमर्श के बाद 19 सितंबर को थाने में लिखित सूचना दी।
शिकायत मिलने के बाद बखरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज केशरी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में आवश्यक मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजा गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए FSL टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई जारी है।
केस: बखरी थाना कांड संख्या 357/26, दिनांक 19.09.2026
धाराएं: BNS की धारा 127(2)/65(2) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।






Total views : 106796