बेगूसराय/समस्तीपुर। 14 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 15 से 19 जुलाई 2026 के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में एक या दो दिनों तक भारी वर्षा भी हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान: 15 से 19 जुलाई के बीच अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना। मेघगर्जन एवं वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान। वातावरण में आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत तक बनी रह सकती है।
किसानों के लिए सलाह: धान की नर्सरी और बिचड़ा तैयार खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। वर्षा को देखते हुए धान रोपनी का कार्य तेज करें। मक्का एवं सब्जी फसलों में जलभराव न होने दें।आम, लीची और अन्य फलदार पौधों में रोग एवं कीट प्रबंधन पर ध्यान दें। पशुपालक पशुओं के रहने के स्थान को साफ और सूखा रखें तथा संतुलित आहार दें।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के लिए यह मौसम बुलेटिन किसानों एवं आम लोगों के लिए उपयोगी है। मौसम खराब होने की स्थिति में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा बिजली गिरने की चेतावनी का पालन करें।







Total views : 94657