बेगूसराय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के नेताओं ने महादेव साह को समाजवादी आंदोलन का स्तंभ बताया
बेगूसराय |19 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
नगर निगम वार्ड संख्या 19 स्थित सिहमा कर्पूरी नगर में समाजवादी नेता स्व. महादेव साह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की तथा संचालन अनिल कुमार अंजान ने किया।
नेताओं ने दी श्रद्धांजलि: सभा में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि महादेव साह दल से ऊपर उठकर सामाजिक कार्य करते थे और उनके निधन से समाजवादियों को बड़ी क्षति हुई है। वहीं डॉ. तनवीर हसन ने उन्हें गरीबों और वंचितों का सच्चा नेता बताया। रणविजय साहू ने कहा कि वे व्यवसायिक वर्गों की समस्याओं के लिए हमेशा आगे रहते थे। डॉ. उर्मिला ठाकुर ने उन्हें पिछड़ा समाज का अग्रणी नेता बताया, जबकि राजवंशी महतो ने उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों को याद किया। मोहित यादव ने कहा कि उन्होंने अपने अभिभावक और मार्गदर्शक को खो दिया है।
इन नेताओं की रही उपस्थिति: श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, बच्चा सिंह, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, प्रशांत कुमार दीपक (मनोज यादव), पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय, माखन साह, हरेराम महतो, सुधीर कुमार सिंह, रामसुंदर सिंह कुशवाहा, गायत्री देवी, डॉ. राम कैलाश महतो, कुमार रुपेश सहित कई नेता उपस्थित रहे।इसके अलावा राम उदित कुमार यादव, गंगाराम महतो, मोहम्मद जब्बार, सुरेश यादव, सहजानंद यादव, बूटन साह, रामानंद प्रसाद कवि, राम विनोद यादव, सुमन पासवान, शंभू महतो, सुबोध कुमार चंद्रवंशी, अरुण यादव, सरस्वती चंद्र ठाकुर, आनंद कुंवर, बीना गुप्ता, विजय राय, अनिल यादव, राजकुमार राय, इंद्रमणि साह, राजाराम साह, अर्जुन साह, सुनील साह, कांति सिंह, रंजना मिश्रा, सोनी देवी, निशा साहू, अरुण पोद्दार, पवन पोद्दार, राजकुमार साह, जितेंद्र यादव, संतोष यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि: सभा के अंत में सभी ने स्व. महादेव साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र मालाकार ने किया।








Total views : 81474