बेगूसराय। 3 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
‘डांस की पाठशाला’ का वार्षिकोत्सव गुरुवार को संस्थान परिसर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कुल 23 प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी रविन्द्र मनोहर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। संस्थान के निदेशक मारुति नंदन कार्यवश मुंबई में हैं। उन्होंने वहीं से कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया।
पूरे कार्यक्रम की मुख्य कोरियोग्राफी छोटी ने की। उनकी मेहनत और लगन से 23 प्रस्तुतियों को शानदार तरीके से तैयार किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापन की जिम्मेदारी भी छोटी के नेतृत्व में अनन्या, मुस्कान, रितेश और रजत ने संभाली।
कार्यक्रम में अनन्या, निधि, अपराजिता, पूजा, प्रीति, अर्चना, मुस्कान, शारदा, आनंद, रिशिता, गौतम, संगीता, रुचि, कामिनी, सुप्रिया, अंजना, तथागत, कृति, धैर्य, ईशु, अभिराज, स्नेहा, काजल, अनुष्का, अपरा, स्वाति और संकेत सहित अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
ईशु का चेयर डांस और मम्मी-पापा के साथ प्रस्तुत किया गया विशेष डांस दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। सभी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम का संचालन एंकर श्रेयश कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को चौंकाते हुए फ्री-स्टाइल डांस प्रस्तुत किया। नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयश कुमार की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके डांस के बाद पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर श्रेयश कुमार ने मुख्य अतिथि रविन्द्र मनोहर, निदेशक मारुति नंदन, कोरियोग्राफर छोटी, व्यवस्थापन टीम और सभी दर्शकों का आभार जताया। वार्षिकोत्सव ने बच्चों की प्रतिभा और मेहनत को मंच देने के साथ यादगार माहौल बनाया।



Total views : 103715