बेगूसराय | 5 मई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरौनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा काउंटर, प्रसव कक्ष और वार्डों का जायजा लेते हुए चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टॉक रजिस्टर और उपस्थिति पंजी की भी जांच की तथा मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







Total views : 84582