बेगूसराय, 6 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए जीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं नगर निगम वार्ड 20, हेमरा निवासी प्रिंस कुमार को जिला कांग्रेस कमिटी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कई नेताओं ने दी बधाई: इस अवसर पर खम्हार मुखिया अविनाश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अनुपम कुमार अन्नू, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, एनएसयूआई छात्र नेता निशांत सिंह, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा कुमार, अंकित कुमार, माधव सिंह सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रिंस कुमार को शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी ने जताया आभार: वहीं, नवनियुक्त मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।








Total views : 84786