बेगूसराय, 6 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
HIV नियंत्रण को लेकर व्यापक रणनीति लागू: बेगूसराय जिले में HIV/AIDS संक्रमण की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से BGJAS TI (Targeted Intervention) प्रोजेक्ट ने नई कार्य योजना लागू की है। इस पहल का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले समूहों (HRG) तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और संक्रमण की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना है। BGJAS के कार्यपालक निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि रणनीति का मुख्य फोकस ‘फर्स्ट 95’ और ‘थर्ड 99’ लक्ष्यों की प्राप्ति पर है, जिससे जिले में HIV नियंत्रण को मजबूत किया जा सके।
‘फर्स्ट 95’: हर संक्रमित की पहचान पर जोर: UNAIDS के दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘फर्स्ट 95’ का लक्ष्य है कि कम से कम 95% HIV संक्रमित लोगों को अपनी स्थिति की जानकारी हो। इसके लिए BGJAS TI टीम द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों, औद्योगिक इलाकों और दूरदराज क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग (CBS) कैंप लगाए जाएंगे, जहां पीयर एजुकेटर्स और आउटरीच वर्कर्स मुफ्त और गोपनीय जांच की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
‘थर्ड 99’: वायरल लोड सप्रेशन पर फोकस: रणनीति का दूसरा महत्वपूर्ण लक्ष्य ‘थर्ड 99’ है, जिसके तहत ART (Antiretroviral Therapy) ले रहे मरीजों का नियमित वायरल लोड टेस्ट सुनिश्चित किया जाएगा। लक्ष्य है कि 99% मरीजों का वायरल लोड ‘सप्रेस्ड’ (नगण्य) स्तर पर पहुंच जाए। वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध है कि यदि वायरल लोड नगण्य हो, तो संक्रमण फैलने का खतरा समाप्त हो जाता है
समन्वय और फॉलो-अप पर विशेष ध्यान: BGJAS टीम द्वारा सभी PLHIV मरीजों की नियमित फॉलो-अप ट्रैकिंग की जा रही है, ताकि समय पर उनका परीक्षण सदर अस्पताल में हो सके।vइस अभियान में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, ICDS, पुलिस विभाग, ICTC, ART सेंटर, LWS और CSC के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे जांच और इलाज की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।
जागरूकता, काउंसलिंग और ड्रॉपआउट मरीजों की वापसी: HIV से जुड़े सामाजिक कलंक को खत्म करने के लिए नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, जो मरीज इलाज बीच में छोड़ चुके हैं, उन्हें दोबारा उपचार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
समाज से सहयोग की अपील: BGJAS TI प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कहा कि उनका लक्ष्य बेगूसराय को HIV मुक्त बनाना और प्रभावित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित व्यवहार अपनाएं और किसी भी संदेह की स्थिति में नजदीकी सरकारी अस्पताल या जांच शिविर में जाकर निःशुल्क और गोपनीय जांच अवश्य कराएं।
बैठक में कई अधिकारी रहे उपस्थित: इस रणनीति को लेकर आयोजित समन्वय बैठक में कार्यपालक निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, परामर्शी अंबिका कुमारी, MEA संतोष कुमार, LWS के DRP सुनील कुमार, CSC कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार, प्रिजन कोऑर्डिनेटर रवीश कुमार सहित कई कर्मी मौजूद रहे







Total views : 84846