बेगूसराय। 24 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में 11वें आयुर्वेद दिवस के दूसरे दिन वैज्ञानिक सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त सचिव अमरनाथ सहाय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने आयुर्वेद महाविद्यालय में 30 की जगह 60 सीटों पर नामांकन के लिए आदेश पारित कर दिया है। इससे अब महाविद्यालय में 60 छात्रों के नामांकन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
30 से बढ़कर 60 हुईं आयुर्वेद की सीटें: संयुक्त सचिव अमरनाथ सहाय ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है। इसे बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने महाविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की।
आयुर्वेद निदेशक डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि बिहार में आयुर्वेद का गौरवशाली इतिहास रहा है। नालंदा के पुराने गुरुकुलों ने चरक और सुश्रुत के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकती है और राज्य में आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी ईमानदारी से पढ़ाई करने और आयुर्वेद को गहराई से सीखने की अपील की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने संयुक्त सचिव अमरनाथ सहाय और निदेशक डॉ. वरुण कुमार के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने 60 सीटों के लिए मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
महाविद्यालय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि संयुक्त सचिव और आयुर्वेद निदेशक के प्रयासों से कॉलेज की मान्यता संभव हो सकी। उन्होंने प्राचार्य के प्रयासों की भी सराहना की।
वैज्ञानिक सत्र में मर्म चिकित्सा और औषधीय पौधों पर चर्चा: दूसरे दिन के वैज्ञानिक सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के रचना शरीर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष पाठक ने मर्म चिकित्सा विषय पर व्याख्यान दिया। इस सत्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रमोद कुमार, चेयरपर्सन डॉ. रमन रंजन, को-चेयरपर्सन डॉ. मुन्ना कुमार एवं डॉ. आनंद मिश्रा तथा रिपोर्टियर डॉ. ओपी द्विवेदी रहे।
दूसरे वैज्ञानिक सत्र में BHU के द्रव्यगुण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार ने ‘रोल ऑफ मेडिसिनल प्लांट इन पेन मैनेजमेंट’ विषय पर व्याख्यान दिया। सत्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव कुमार शर्मा, चेयरपर्सन डॉ. अखिलेश जायसवाल, को-चेयरपर्सन डॉ. नंद कुमार साहनी एवं डॉ. रामनंदन साहनी और रिपोर्टियर डॉ. माधुरी कुमारी रहीं।
तीसरे सत्र में विद्यार्थियों ने पेपर प्रेजेंटेशन किया। इसमें डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रामसागर दास और डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अध्यक्ष के रूप में सहभागिता की।
आयोजन का संचालन डॉ. सुशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रमन रंजन, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Total views : 107795