संगठन विस्तार, युवाओं को नेतृत्व में प्राथमिकता और जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करने का निर्णय
बेगूसराय | 19 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नवगठित जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 18 अप्रैल 2026 को जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रभूषण सिंह जुल्म ने की, जिसमें देर शाम तक विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
09 सदस्यीय सचिवमंडल का गठन: बैठक में सर्वसम्मति से 09 सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया। इसमें अवधेश कुमार राय, राम रतन सिंह, राजेंद्र चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, संजीव कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह जुलुम, सूर्यकांत पासवान, राजेंद्र सहनी और एआईवाईएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा को शामिल किया गया।
युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी: भाकपा के जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि इस बार के जिला सम्मेलन में युवाओं को नेतृत्व की प्रमुख भूमिका देने की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में कार्यकारिणी और अन्य महत्वपूर्ण समितियों में बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र-युवा नेता अमीन हमजा को सचिवमंडल में शामिल करना इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
गांव-गांव जाकर संघर्ष तेज करने का निर्णय: बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया। किसानों की बदहाली, मजदूरों की बेरोजगारी, युवाओं को रोजगार और छात्रों को शिक्षा की गारंटी जैसे मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया।साथ ही, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए “नया बिहार, नया देश” बनाने का संकल्प लिया गया।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद: बैठक में भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ललिता देवी सहित सनातन सिंह, मनोज पटेल, भूषण सिंह, अमरेश कुमार, सत्यम भारद्वाज, धीरेंद्र कुमार, राजकिशोर सिंह, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार डब्लू, दिलेर अफगन और रामबहादुर सिंह समेत कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।









Total views : 81487