बेगूसराय, 17 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जनता दल (यूनाइटेड) के बेगूसराय जिला जनतादल (यू) प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष नंदलाल राय की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कमिटी गठन तथा पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि प्रखंड अध्यक्षों की यह दूसरी बैठक है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का पुनर्गठन कर प्रखंड कमिटी एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची 28 जून तक जिला कार्यालय में जमा करें। इस पर सभी प्रखंड अध्यक्षों ने आश्वासन दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नई कमिटियों का गठन कर सूची उपलब्ध करा देंगे।
संगठन में अनुशासन और सक्रियता पर जोर: जदयू के पूर्व राज्य परिषद सदस्य गणेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बेगूसराय की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष नंदलाल राय को सौंपी है। ऐसे में जिलाध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठकों में सभी प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ प्रखंड अध्यक्ष गुटबाजी के कारण बैठकों में शामिल नहीं होते हैं, जिसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जानी चाहिए।इस पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।
लगातार अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई की मांग: जदयू नेता अरुण कुमार महतो ने सुझाव दिया कि यदि कोई प्रखंड अध्यक्ष लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है या अपने क्षेत्र से कोई प्रतिनिधि भी नहीं भेजता है, तो इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की सहमति से ऐसे प्रखंडों में कार्यकारी अध्यक्ष का गठन किया जा सकता है।
ये रहे उपस्थित: बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, नवीन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, हीरालाल मेहता, विपिन मिश्रा, अभिनाश कुमार, प्रदीप ठाकुर, मनोज दास सहित जदयू नेता रामनरेश सिंह, रामाशीष राय, अर्चना कुमारी, धर्मवीर कुमार, अशोक राय, विजय राय, संजय सिंह एवं मुन्ना महतो उपस्थित थे।







Total views : 90324