बेगूसराय। 24 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजिनियर आई. पी. गुप्ता पर विधानसभा में हुए कथित हमले और उनके खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च केंटीन चौक से होते हुए धरना चौक पहुंचा, जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद तांती, युवा मीडिया प्रभारी प्रदीप तांती, युवा जिलाध्यक्ष बलराम, खुशबू राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total views : 96395