बेगूसराय, 24 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, पेपर लीक मामले तथा पटना के सदाकत आश्रम में हुई घटनाओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल से जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक के पास शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई गई। नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह, रणजीत कुमार मुखिया और मुरलीधर मुरारी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा छात्रों के परिजनों से माफी मांगने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार प्रिंस, रामविलास सिंह, सुबोध कुमार, मुरलीधर मुरारी, सुनील कुमार, रणजीत कुमार मुखिया, ओमप्रकाश झा, आनंद कुमार, कार्तिक झा, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, कैलाश प्रसाद, मुन्ना पासवान, मो. शौकत सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total views : 96389