लखीसराय। 3 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
लखीसराय जिले में Intensified Campaign 3.0 के तहत HIV/AIDS जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिधि भारती के कार्यकर्ताओं और पियर एजुकेटर्स ने घर-घर जाकर लोगों को HIV संक्रमण, बचाव और जांच से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।
अभियान के दौरान लोगों को Intensified Campaign 3.0 के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। लोगों को समय पर HIV जांच कराने और जरूरत पड़ने पर उचित उपचार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य कैंप में High-Risk Group (HRG) की भी जांच की गई। इसका उद्देश्य HIV संक्रमण के संभावित मामलों की पहचान कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।
अभियान को सफल बनाने में मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, कविता, आरती और अरविंद सहित पियर एजुकेटर्स ने सक्रिय सहयोग किया। टीम ने लोगों के बीच HIV/AIDS को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जांच एवं उपचार के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य HIV/AIDS से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देना रहा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को HIV जांच और उपचार सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।





Total views : 103830