बेगूसराय। 16 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: बेगूसराय में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से GD गोयनका स्कूल का शुभारंभ होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित स्कूल GD गोयनका ग्रुप के अधीन संचालित होगा, जो देशभर में अपनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है। स्कूल NH-31, टोल प्लाजा शाहपुर के पास स्थित है, जो छात्रों और अभिभावकों के लिए सुगम पहुंच प्रदान करता है।

17 अप्रैल को होगा भव्य उद्घाटन: स्कूल का ग्रैंड इनॉगरेशन शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के निदेशक संदीप आंनद ने बताया कि इस खास अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार, बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार एवं तेघड़ा के विधायक रजनीश कुमार भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू: इसी के साथ स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी से कक्षा 7 तक एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन के अनुसार, यहां छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता, ग्लोबल एक्सपोजर और समग्र (होलिस्टिक) विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस कैंपस: GD गोयनका स्कूल का कैंपस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें स्मार्ट क्लासरूम, खेल परिसर, सुरक्षित वातावरण और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
स्कूल प्रबंधन की पहल: स्कूल के संस्थापक एवं चेयरमैन गोपाल कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में इस संस्थान की स्थापना की गई है। वहीं, निदेशक आकाश दीप और संदीप आनंद भी स्कूल के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संपर्क और जानकारीअभिभावक एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.gdgoenkabegusarai.com� पर विजिट कर सकते हैं या दिए गए नंबर 9090272000, 9090212000 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नया संस्थान बेगूसराय में शिक्षा के स्तर को एक नई दिशा देने की उम्मीद के साथ शुरू हो रहा है, जिससे स्थानीय छात्रों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा का अवसर मिल सकेगा।








Total views : 80486