बेगूसराय के डीएवी स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, संस्कृत में दो छात्रों को शत-प्रतिशत अंक
बेगूसराय, 16 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डीएवी पब्लिक स्कूल, इटवा नगर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देखा और शानदार प्रदर्शन पर जश्न मनाया। इस वर्ष 2025-26 सत्र में विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
टॉपर्स ने किया शानदार प्रदर्शन: इस वर्ष आशीष कुमार ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मृगांक कुमार 96.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और आर्यन कुमार 95.6 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहे।
90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं: माधव कुमार, प्रियदर्शन पाठक, आकाश कुमार, हर्षराज, आर्यन आनंद, नाव्या गुप्ता, सुप्रिया कुमारी, हर्षवर्धन, सलोनी कुमारी, आर्यन राज, संध्या गौतम, अभ्युदय पांडेय, आदित्य शिवांशु, शैलजा झा, रीतम कुमारी और रीतु राज समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
संस्कृत में शत-प्रतिशत अंक: माधव कुमार और सूर्यांश कश्यप ने संस्कृत विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय में जश्न का माहौल: परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी श्रीमती सबिता ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







Total views : 80245