बेगूसराय, 19 जुलाई 2026| नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुख्यमंत्री के बेगूसराय दौरे के मद्देनज़र लागू ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 19 जुलाई को कर्मयोगी सभागार, कर्मचारी भवन में प्रस्तावित किसान-मजदूरों का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। अब यह सम्मेलन 22 जुलाई को आयोजित होगा। माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य एवं मीडिया प्रभारी दयानिधि चौधरी ने बताया कि यह निर्णय 18 जुलाई की शाम जिला सचिव मंडल की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य 10 अगस्त के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ की तैयारी, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA), चार श्रम संहिताओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान की रूपरेखा तैयार करना है। बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंह, शशिकांत राय, जिला सचिव रत्नेश झा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।








Total views : 95883