बेगूसराय, 24 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत बेगूसराय जिले के 10 प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में आगामी 1 जुलाई 2026 से पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को मटिहानी स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।
जिले में जिन महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होगा, उनमें राजकीय डिग्री महाविद्यालय बछवाड़ा, छौड़ाही, डंडारी, गढ़पुरा, खोदावंदपुर, मंसूरचक, मटिहानी, नावकोठी, साहेबपुर कमाल एवं वीरपुर शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर एवं शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निकट में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महाविद्यालयों का संचालन शुरू किया जा रहा है। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के अनुसार, इन कॉलेजों के खुलने से जिले में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।







Total views : 91750