बेगूसराय। 24 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बेगूसराय दक्षिण द्वारा जी.डी. कॉलेज परिसर में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ‘आपातकाल अनुभव गाथा’ विषयक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुरानी नगर इकाई को भंग कर नई नगर इकाई का गठन किया गया। डॉ. प्रकाश कुमार को नगर अध्यक्ष तथा सिद्धार्थ कुमार को नगर मंत्री बनाया गया। नई टीम में डॉ. अजित कुमार, डॉ. मुरारी कुमार, अमृतेश, प्रफुल्ल कुमार एवं डॉ. रूपेश कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, जबकि सूरज कुमार, प्रहलाद कुमार, नीतीश कुमार, नैना गुप्ता एवं आलोक कुमार को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में मनीष कुमार (SFD प्रमुख), हर्ष कुमार (SFD सह प्रमुख), अंशु कुमार (SFS प्रमुख), सुशील कुमार (SFS सह प्रमुख), प्रेम कुमार (खेलो भारत संयोजक), सुनील कुमार (सह संयोजक), कोमल कुमारी (RKM प्रमुख), सचिन कुमार (मीडिया संयोजक), रामानुज कुमार (सह मीडिया संयोजक), अमित कुमार (सोशल मीडिया संयोजक), सौरभ कुमार (सह सोशल मीडिया संयोजक), रोशन कुमार (कोषाध्यक्ष), कृष्ण कुमार (स्वाध्याय मंडल संयोजक), उज्जवल कुमार (प्रतियोगी विद्यार्थी कार्य संयोजक), विशाल कुमार (कार्यालय मंत्री) एवं शिवानी कुमारी (नगर छात्रा प्रमुख) शामिल हैं। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलू, एलन, बजरंगी, नीतीश एवं राजन कुमार को मनोनीत किया गया। नवगठित इकाई ने छात्रहित, राष्ट्रहित एवं शैक्षणिक परिसर में सकारात्मक वातावरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।






Total views : 91757