बेगूसराय, 24 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बुधवार को गांधी स्टेडियम में “रन फॉर नशा मुक्त भारत” दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

गांधी स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ नगर निगम चौक और नगर थाना होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के अनुसार, जिले में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।








Total views : 91743